Jhabua Times News

कलेक्टर द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया

कलेक्टर द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया
झाबुआ, 26 मार्च 2026। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. के निर्देशानुसार जिले में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयर हाउस में मशीनों के सुरक्षित संधारण एवं सुरक्षा के संबंध में वेयर हाउस का ताला खोलकर निरीक्षण किया जाकर रिपोर्ट भेजने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस हेतु ईवीएम वेयरहाउस का 26 मार्च 2026 को कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के समक्ष वेयर हाउस का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार मण्डलोई, जिला कोषालय अधिकारी सुश्री वैशाली सिसोदिया एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। www.jhabuatimes.in #jhabua #news #localnews #jhabuatimes

Post a Comment

Previous Post Next Post